Category Archives:  News

भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे खतरनाक किला, कई लोग गँवा चुके है जान, जानिए

Jan 08 2020

Posted By:  Sunny

आपने भारत में कई अद्भुत किलो और हवेलियों के बारे में सुना होगा, देखा होगा | हमारे देश में ऐसे कई किले मौजूद है, जो कला का एक अद्भुत नमूना है | राजा महाराजाओ के समय में हमारे देश में बनाए गए कई किले तो ऐसी जगह पर बनाये गए है, जो बेहद ही खतरनाक है, भारत में ऐसा ही एक किला है जो दुनिया का सबसे खतरनाक किला कहा जाता है |




हम जिस किले के बारे में बात कर रहे है, उस किले का नाम प्रबलगढ़ किला है, इस किले को कलावंती किला भी कहा जाता है | यह किला महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में मौजूद है | इस किले की अद्भुत भौगोलिक दशा के चलते इसे सबसे खतरनाक किले की लिस्ट में पहला नंबर दिया गया है |


यह किला तल से 2300 फ़ीट की ऊंचाई पर एक खड़ी पहाड़ी पर बनाया गया है | इस किले को देखने बहुत कम लोग आते है, और जो आते है वो शाम होने से पहले यहां से चले जाने में ही भलाई समझते है |


इसकी वजह इस पहाड़ी की खड़ी चढ़ाई है, जिस वजह से यहां कोई लम्बे समय तक नहीं टिक पाता है, इसके अलावा यहाँ बिजली पानी की भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है | यहाँ रात होने के बाद चारो तरफ अँधेरे और सन्नाटे के सिवाय कुछ नही होता है |




इस किले पर पहुंचने के लिए पहाड़ी को काटकर सीढियाँ बनाई गयी है, और इन सीढ़ियों पर किसी प्रकार की कोई रेलिंग या रस्सी भी सहारे के लिए नहीं है | इसीलिए इसकी चढ़ाई और भी खतरनाक हो जाती है | बताया जाता है कि कई लोग यहाँ से गिरकर जान गँवा चुके है |

इतिहास के अनुसार इस किले का नाम पहले मुरंजन किला था, जिसे बाद छत्रपति शिवजी महाराज ने अपने राज में बदलकर इस किले का नाम कलावंती किला रख दिया था | बरसात के मौसम में इस किले पर कोई नहीं आता क्योंकि बरसात के मौसम में ये जगह और भी खतरनाक हो जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर